आज दिनाँक 06/03/2024 को राजकीय महाविद्यालय, नारनौल की दो दिवसीय 67 वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ बड़े हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष मित्तल जी,प्रधान एल्यूमीनी एसोशिएशन राजकीय महाविद्यालय नारनौल रहे तथा इस खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ पूर्ण प्रभा ने की। इस मौके पर प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं एवमं बुके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में खेलों का महत्व बढ़ता जा रहा हैं। जो विद्यार्थी खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेता है वह जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ता जाता है। वर्तमान हरियाणा सरकार भी खेलों को बाढ़ावा दे रही हैं। उन्होनें बताया ‘‘ पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब‘ खेलोगे कूदोगे बनोगे सरताज,उन्होने बताया की एक अच्छे शरीर में तन और मन के लिए खेलकूद अपनी प्रमुख भुमिका निभाते हैं ।अच्छे स्वास्थ हेतु कोई ना कोई खेल हमें खेलना चाहिए। उन्होनें जिला महेंद्रगढ़ के काफी खिलाड़ीयों की उपलब्धियो को गिनवाया तथा बताया की इस महाविद्यालय के अनेक खिलाड़ी आज पूरे देश और विदेश में उच्च पदों पर बिराजमान हैं ।उन्होंने बताया की खिलाडियों को दाखिला एवं नौकरियों में तीन प्रतिशत अलग से अंक मिलते हैं। साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा भी खेलोे को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई हुई हैं। प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने बताया की खेलो से सकारात्मक भावना का विकास होता है ।अच्छा इंन्सान का निर्माण होता है एवंम शरीर व अच्छा मानसिक संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर विधार्थियों को खेलों के प्रति अत्याधिक उत्साह दिखाई दे रहा था। प्राचार्या डॉ पूर्ण प्रभा व खेल प्रभारी डॉ संजय तंवर ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों पूर्व छात्र संघ के कार्यकारणी सदस्यों जिनमें तेज प्रकाश उपप्रधान ,बासुदेव यादव, खनन अधिकारी महासचिव ,राजेन्द्र सिंह सहसचिव, डॉ नरेश यादव संयोजक, जेपी सैनी सदस्य,सुरेंद्र चौधरी सदस्य, मुकेश मित्तल सदस्य,स्रणजीत यादव सदस्य का कैप एवं बैज लगा कर सभी को सम्मानित और उनका स्वागत किया। महाविद्यालय प्रेस प्रवक्ता डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थीयों द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा सलामी दी गई और महाविद्यालय का आन बान और शान का झंडा लहराया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने खेल भावना की शपथ ली। महाविद्यालय उप प्राचार्य डॉ जगजीत सिंह मोर ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। डाॅ0 मीना यादव व डॉ मुकेश यादव ने स्टेज़ संचालन और अनाउसर की भूमिका निभायी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्यों ने ट्रेक ज़ज, रिकॉर्ड कीपर, फर्स्ट एड, प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन, रिजल्ट साथ ही साथ एनसीसी और एन एस एस और यूथ रेडक्रॉस महिला प्रकोष्ठ आदि ने सभी खेल कूद से सम्बंधित कार्यों की कमेटियों ने अपनी विशिष्ट और सराहनीय भूमिका निभाई।खेल प्रभारी डॉ संजय तंवर ,डीपीई डॉ हंसराज गुर्जर ने अनेक प्रकार के खेलों को बड़ी बख़ूबी से छात्र/छात्राओं को खिलवाया। अन्त में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों और प्राचार्य द्वारा अलग-अलग खेलो में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र/छात्राओं को मालाओ एवंम पदक द्वारा सम्मानित किया गया। कल इन प्रतियोगिताओं का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा ।जिसमें मुख्य अतिथि डॉ पवन शर्मा , हरियाणा शिक्षा बोर्ड के ज्वाइंट डॉयरेक्टर और प्राचार्य,राजकीय महाविद्यालय चरखी दादरी शिरकत करेंगे। उनके करकमलों से विजेताओं को पुरूस्कारों से सम्मानित और सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा ।
*डॉ चंद्र मोहन पब्लिक रिलेशन आफिसर , राजकीय महाविद्यालय नारनौल*