बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

स्कूल शिक्षा बीकानेर के कार्यशाला संपन्न

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

बीकानेर के स्थानीय खेतेश्वर बस्ती स्थित श्री तुलसाराम पाठशाला में स्कूल शिक्षा परिवार बीकानेर की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया स्कूल शिक्षा परिवार बीकानेर शहर के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार डागा ने बताया कि इस अवसर पर सोसाइटी रजिस्ट्रार पंजीयन कार्यालय से यू डाइस एवं मान्यता पत्रावली के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई l मान्यता पत्रावली एवं RTE पोर्टल के लिए विशेष प्रशिक्षण विभाग से श्री अविकांत पुरोहित ने यू डाइस भरने एवं इससे विसंगतियों के निवारण के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री महेंद्र प्रताप जोशी एवं संस्थाएं पंजीकरण के संदर्भ में नियमों का विस्तृत विवरण श्री दिलीप सिंह में सभी स्कूल संचालको विस्तृत रूप से समझाया l इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था कि स्कूल अपने-अपने डॉक्यूमेंट का सही और व्यवस्थित तरीके से निर्धारण करें l इस अवसर पर शिक्षा परिवार के सुप्रीमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने भी अपना संदेश माइक्रोफोन के माध्यम से उपलब्ध करवाया l कार्यक्रम में श्री डिजिटल सेवा के श्री राजेंद्र पालीवाल स्कूल शिक्षा परिवार ग्रामीण के अध्यक्ष श्री खियां राम सेन स्कूल शिक्षा परिवार के संरक्षक श्री मनोज सिंह इत्यादि 97 स्कूलों के संचालकों ने हिस्सा लिया सभी ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि हम सभी अपने-आप ने रिकार्ड संधारण को विशेष रूप से ध्यान रखें l इस अवसर पर कोलायत , नोखा बज्जू , श्री डूंगरगढ़ आदि क्षेत्रों से भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाई l

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button