बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

सैन समाज के लिए भाजपा की राजस्थान प्रदेश टीम से उचित प्रतिनिधित्व की मांग, कैश कला बोर्ड पर साधारण सैन समाज के व्यक्ति की नियुक्ति की मांग

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

मूल ओबीसी से आने वाले नाई समाज को भाजपा प्रदेश टीम में उचित प्रतिनिधित्व देने एवं अतिशीघ्र कैश कला बोर्ड पर सैन समाज के व्यक्ति की नियुक्ति करवाने हेतु राष्ट्रीय सैन समाज राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के नेताओं से मिलकर दिया ज्ञापन व मांगे अधिकार।

राष्ट्रीय सैन समाज राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल के रूप में संगठन के पदाधिकारी श्री श्रवणकुमार फूलभाटी ने बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2024 को राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात करके सैन समाज की विभिन्न मांगो पर चर्चा की व लोकसभा चुनाव से पूर्व केश कला बोर्ड के चैयरमैन की नियुक्ति करने का आग्रह किया था व बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने पर आभार व्यक्त किया एवं मुख्यमंत्री जी से शीघ्र ही संगठन में सैन समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने का आग्रह कर चुके है आज फिर भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नारायण पंचारिया जी , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर संभाग सह प्रभारी श्री श्रवणसिंह बगड़ी जी, भाजपा की राजस्थान सह प्रभारी श्रीमती विजया ताई रहाटकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री दामोदर अग्रवाल व केन्द्रीय मंत्री अर्जूनराम मेघवाल जी से मिलकर ज्ञापन सौंपा व संगठन में दायित्व देने व सरकार में सहभागिता के रूप में चुनाव से पूर्व कैश कला बोर्ड के चैयरमैन की नियुक्ति करने की मांग रखी।

साथ ही आज सैन समाज की विभिन्न मांगो को संकल्प पत्र में शामिल करने हेतु सूझाव दिये।

श्री श्रवणकुमार फूलभाटी के साथ संगठन के श्री अशोक जी मारू व मांगीलाल नाई भी साथ रहे।

सैन समाज उत्थान हेतु संकल्प पत्र में शामिल करने वाले बिंदू सूझाव

 भाजपा के राष्ट्रीय ,प्रदेश व जिला संगठन में सैन समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाये।

 सैन समाज के लिए कैश कला बोर्ड के साथ साथ कर्पुरी ठाकुर बोर्ड का गठन किया जाये।

 सैन समाज की प्रत्येक दुकान को निशुल्क रजिस्टेªशन करके कम ब्याज दर पर लोन दिया जाये।

 प्रत्येक सैलून कर्मी की निशुल्क बीमा किया जाये व अकाल मृत्यू पर 25 लाख तक का आर्थिक सहयोग किया जाये।

 सैन समाज को राजस्थान सरकार की नौकरियों में अतिरिक्त रिजर्वेशन दिया जाना चाहिए।

 सैन समाज के लिए प्रत्येक जिले में शिक्षा प्रोत्साहन के लिए छात्रावास के लिए जमीन व भवन के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाये।

 ओबीसी आयोग में सैन समाज के व्यक्ति को सदस्य बनाया जाये।

 भाजपा द्वारा सैन समाज को स्थानीय निकाय में ओबीसी कोटे में पार्षद प्रत्यासी बनाया जाये व नगर निगमों में सभापति, महापौर व मैयर बनने का मौका दिया जाये।

 भाजपा द्वारा सैन समाज को पंचायतिराज चुनाव में ओबीसी कोटे में प्रत्यासी बनाया जाये व प्रधान, जिला प्रमुख बनने का मौका दिया जाये।

 विभिन्न राष्ट्रीय बोर्ड व आयोग में सैन समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाये।

 सैन समाज के लिए संपूर्ण राजस्थान में उच्च शिक्षा हेतु विशेष सहयोग का प्रावाधान करते हुए संपूर्ण शिक्षा निशुल्क हो इसके लिए विशेष प्रावधान किया जाये।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button