उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सपा 80 सीटों पर जीती तो किसानों को एमएसपी कर्मचाारियोें को मिलेगी पुरानी पेंशन- राम प्रसाद चौधरी

पेपर लीक में धोखा खाने वाले बेरोजगार युवा, उनका परिवार सपा के साथ- महेन्द्रनाथ यादव पी.डी.ए. जन पंचायत में सपा नेताओं ने उठाये जमीनी मुद्दे

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – समाजवादी पार्टी द्वारा गुरूवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बक्सई चौराहे पर पी.डी.ए. जन पंचायत का आयोजन किया गया। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सभी से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में सपा का साथ देने का आह्वान किया ।

बस्ती लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक सत्ता का दुरूपयोग कर लोगों को डराने का काम कर रही है, इनसे डरने की नहीं मतदान की ताकत से मुकाबला करने की जरूरत है। कहा कि अकेले बस्ती ही नहीं जब सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी यूपी के सभी 80 सीटों पर जीतंेंगे तो किसानों को एमएसपी, जातीय जनगणना, सेना में अग्निवीर योजना को समाप्त करने के साथ ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि इण्डिया गठबंधन की बढती ताकत से भाजपा डर गयी है और इसी डर के चलते पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीबीआई की नोटिस दी गई। हम समाजवादी और इण्डिया गठबंधन के लिये इससे डरने वाले नहीं है, मतदाता सब समझते हैं और भाजपा के जुल्म का वोट की ताकत से करारा जबाब देंगे।

किसानों पर लाठी और गोलियां चलवाने वाली भाजपा की सरकार किसी की हितैषी नहीं है। चुनाव में किसान और नौजवान मिलकर इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। डबल इंजन की सरकार युवा, किसान, व्यापारी समेत सभी वर्गों को धोखा दे रही है। यह जुमलों वाली सरकार है, मतदाता भाजपा से सावधान रहे।

सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि पेपर लीक कराकर जिस प्रकार से भाजपा ने युवाओं के अरमानोें को कुचलने का काम किया है वे नौजवान, उनके माता पिता और परिवार, गांव, समाज के लोग भाजपा के खिलाफ मुखर होकर मतदान का मन बना चुके हैं। भाजपा की सरकार किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और अगड़े समाज को धोखा दे रही है। इस बार मतदाता भाजपा को करारा सबक सिखायेंगे। बस्ती के लोग परिवर्तन का मन बना चुके हैं। मतदाता भाजपा के झूठे वादों को समझ चुके हैं।

पीडीए जन पंचायत को सपा विधायक राजेंद्र चौधरी, विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, घनश्याम चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब लोकतंत्र और संविधान पर संकट आया है मतदाताओं ने जुल्म, अत्याचार करने वाली सरकारोें को करारी शिकस्त दिया है। इस बार के चुनाव में पीडीए जीतेगा और साम्प्रदायिक धु्रवीकरण कर भय पैदा करने वाली भाजपा को मतदाता सिरे से नकार देंगे। पीडीए जन पंचायत में मुख्य रूप से वृजेश मिश्र, तिलकराम चौधरी, सुनील चौधरी, समीर चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, जावेद पिण्डारी, राम प्रकाश चौधरी, रघुनन्दन राम साहू, संदीप चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, सुनील चौधरी, सौरभ चौधरी, ‘सिब्बू’, मन्नू सिंह, गुलाला चौधरी, नागेन्द्र चौधरी, योगेश मिश्र, मोनू चौधरी, सन्तोष चौधरी, संदीप राजभर, गीता भारती, चन्द्रशेखर यादव, जटाशंकर चौधरी, नितराम चौधरी, राम नेवास चौधरी, बन्टू चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, रामशव्द यादव, सुनील चौधरी, गुलाला चौधरी, अनिल चौधरी, नगेन्द्र चौधरी, नारंग मिश्र, अनूप मिश्र, चिन्टू मिश्र, दीपू चौधरी, अमित चौधरी, सुमित चौधरी, विश्वम्भर चौधरी के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में महिलायें शामिल रहीं।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button