उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा
राजकीय महाविद्यालय सेहमो खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। राजकीय महाविद्यालय सेहमो वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में कबड्डी,कैरम, शतरंज, गोला-फेंक, रस्साकसी और बैडमिंटन इत्यादि की खेल प्रतियोगिता कराई जा रही है। दिनांक 21.02.2024 को पहले दिन कैरम प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में क्रमश 8 और 7 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया बालक वर्ग के फाइनल में मोहित तथा सत्येन्द्र ने स्थान बनाया। जबकि महिला वर्ग में रिंशू तथा प्रिया ने स्थान बनाया। कबड्डी में बीए तृतीय वर्ष तथा बीएसपी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने फाइनल में स्थान बनाया। जबकि बैडमिंटन के बालक वर्ग में सेमीफाइनल में राहुल सत्येन्द्र, मोहित व वेदव्यास तथा बालिका वर्ग में अंजू, शालिनी, मीनाक्षी और ज्योति ने स्थान बनाया। रस्साकसी के बालिका वर्ग में टीम ए तथा टीम बी ने फाइनल में स्थान बनाया। जबकि छात्राओं के वर्ग में टीम ए तथा टीम डी ने स्थान बनाया। गोला-फेंक के बालक वर्ग में सत्येन्द्र कुमार,आकाश सैनी, राहुल जायसवाल जबकि बालिका वर्ग में अंकिता सिंह, दीपांशी शुक्ला और मीनाक्षी चौधरी ने फाइनल में स्थान बनाया।

Subscribe to my channel


