कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के तत्वावधान में 9वें वार्षिक स्थापना दिवस पर विशाल समारोह का आयोजन गत रविवार को रोहिणी दिल्ली में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के महासचिव एवं दिल्ली संस्था के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल की अध्यक्षता में किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के संयुक्त सचिव जीएस चौहान, अध्यक्ष बिरदी चंद गोठवाल व संस्था के प्रधान जगदीश चन्द्र सिंघल द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर, संत कबीर व सतगुरु रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के महासचिव बिरदी चंद गोठवाल, धानक समाज के प्रमुख सलाहकार शिवनारायण मोरवाल, वाल्मीकि समाज के उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, लीगल एडवाइजर भीम सिंह दहिया एडवोकेट, पूर्व एजीएम प्रेम सिंह, अनुभाग अधिकारी थावर सिंह गोठवाल व सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल को भारत सरकार के संयुक्त सचिव जीएस चौहान, डायरेक्टर सुनिता व संस्था के प्रधान जगदीश सिंघल द्वारा फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया और संघर्ष समिति के द्वारा समय-समय पर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। वहीं हरियाणा में उत्पीड़न आदि के उत्कृष्ट कार्य करने पर नेशनल अलायंस फार दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक एडवोकेट रजत कलशन को संस्था की ओर से फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व कबीर रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर होनहार बच्चों को स्मृतिचिह्न देकर व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गीता खिंची, उनकी टीम व मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की अध्यक्षा रिया व उनकी टीम को भी फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार पूर्व आईएएस ब्रह्मप्रकाश दहिया, धर्मवीर रंगा, उमेद रंगा, सुखवीर भोरिया, इंद्र सिंह नूनवाल, रेखा देवी, बबली हीरा, किरतराम सिरोहा, सुल्तान सिंह, रामचंद्र सबरवाल व सुरेंद्र कटारिया, महावीर सिंघल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।