जम्मू कश्मीरधर्मब्रेकिंग न्यूज़
अपने हाथों से निर्वस्त्र बच्चों को गर्म जुराबे जुते और टोपियां पहनाना मेरा सौभाग्य .. ज़ोरावर सिंह

संवाददाता राजेश कुमार
अपने हाथों से निर्वस्त्र बच्चों को गर्म जुराबे जुते और टोपियां पहनाना मेरा सौभाग्य .. ज़ोरावर सिंह
पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने दरिया के करीब निर्वस्त्र रहने वाले निर्धन बच्चो के पैरों मे अपने हाथों से गर्म जुराबें, गर्म जुते और गर्म टोपियां पहना कर बच्चों की सहायता की ।
उन्होने अपने बयान मे कहा कि इन बच्चों की निर्वस्त्र अवस्था को देखकर अनदेखा करना सबसे बड़ा पाप है , यह बच्चें भी ईश्वर की ही बनाई हुई संतान हैं और अगर हम इनकी मजबूरी, परेशानी, भुखमरी और ग़रीबी को अनदेखा करते हैं तो हम ईश्वर को ही अनदेखा कर रहे हैं ।
उन्होने कहा मे समाज के सभी उच्च वर्गों से अपील करता हूं कि ऐसे निर्धन और असहाय बच्चों को सहारा जरुर दे जिन को सहारा देने के लिए आपको ईश्वर ने इस काबिल बनाया है ।
उन्होने कहा ग़रीबों की मदद करने से कोई गरीब नही हो जाता बल्कि वह ईश्वर की खुशियों का पात्र बन जाता है और उसका जीवन सफल हो जाता है , उन्होने कहा निर्धन और असहाय लोगों की सेवा करना ही मेरे जीवन का मकसद है ।

Subscribe to my channel


