आज गांव पोता में अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल की ओर से जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग नारनौल के सहयोग से जिले के विभिन्न गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर समय रहते उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि मरीज गंभीर बीमारी आने से पहले ही अपनी शारीरिक समस्याओं से अवगत होकर अपनी बीमारी का समय से उपचार ले सके।
इसी कड़ी में रविवार को महेंद्रगढ़ के गांव पोता में निशुल्क परामर्श व चिकित्सा शिविर में 285 रोगियों की जांच की गई। अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल की टीम द्वारा शिविर में आए मरीजों के ह्रदय गति, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, ह्रदय रोग, दमा, स्वांस, नजला , हड्डी रोग व फिजियोथेरेपी आदि की जांच की गयी तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयां भी वितरीत की गई। जिसमे डॉ एस एस यादव, डॉ जयश्री,डॉ.आयुष चौधरी , डॉ एस.पी.सिंह रेडक्रॉस, द्वारा मरीजों की जांच की गई।
शिविरों के दौरान अरनव राव मेमोरियल जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के कैंप टीम इंचार्ज मनोज मित्तल ने बताया कि आज कैंप के दौरान । उन्होंने कहा की दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उनका उदेश्य है, उन्होंने बताया कि आज हमारी टीम द्वारा गांव पोता में 285 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच एवं उचित परामर्श दिया गया। हमारे चिकित्सको द्वारा मरीजों एवं उपस्थित गांव के ग्रामीण को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया व सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों, एवं उनसे बचाव के उपाय बताये तथा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी।