जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट ने सिलाई मशीनें बांट कर मनाया लोहड़ी का पर्व

संवाददाता राजेश कुमार

 

पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट ने सिलाई मशीनें बांट कर मनाया लोहड़ी का पर्व

आज जहां पुरे भारत वर्ष मे लोहड़ी का पावन पर्व बडे ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वहां पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज और फ्रंट के सदस्य बशीर एहमद जटृ, संजीव धई, धीरज रैना और बलविंदर कौर ने भी निर्धन और असहाय महिलाओ में सिलाई मशीन बांट कर इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया , ताकि वह अपना और अपने परिवार का गुजारा कर सकें ।

इस अवसर पर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने कहा कि अगर हम कोई भी तयोहार किसी की मदद करने के बिना मनाते हैं तो वह शुन्य के बराबर है और अगर हम त्योहार किसी की ऐसी मदद करके मनाते हैं कि वह आने वाला त्योहार खुद मना सके उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी बन सके तो वह ही असली त्योहार है ।

उन्होने कहा हमारे फ्रंट का उद्देश्य ही निर्धन असहाय और बेरोजगार लोगों को छोटे छोटे कारोबार खोलकर देने है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सके और वह अपने परिवार का अच्छे से गुजारा कर सकें , उन्होने कहा कि हमारा एक बच्चा शोहीब एहमद पाकिस्तान की गोलाबारी मे शहीद हो गया था उसी की याद मे उनके पिता ने यह सारा योगदान दिया ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button