जम्मू कश्मीरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट ने विधवाओ मे किए कम्बल वितरित 

संवाददाता राजेश कुमार

 

 पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने जम्मू मे बढ़ती हुई सर्दियों को देखते हुए यहां की तकरीबन पचीस विधवा महिलाओं मे कम्बल वितरित किए , इस अवसर पर उन्के साथ फ्रंट के सदस्य प्रगट सिंह सासन, मास्टर मंजीत सिंह, वकील मनप्रीत कौर ,जनक सिंह, आंचल कुमार और गोविंदा भी मौजूद थे ।

         इस अवसर पर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने कहा इस महगाई के दौर मे एक असहाय इंसान दौ वक्त का खाना भी बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों को नही खिला सकता है, तो फिर वह सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े, कम्बल और रजाईयां कैसे खरीद सकता है , ऐसे समय मे आज पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के सभी सदस्यों ने मिलकर इनकी सहायता की है।

         उन्होने कहा बहुत सी विधवांए ऐसी हैं जिन्हे कोई भी पूछने वाला नही है और वह बड़ी ही मुश्किल से अपना समय व्यतीत कर रही हैं, उन्की परेशानियों को देखकर हमसे जो हो सकता था हमने सबकी मदद की ,उन्होने कहा मे राज्य के सभी कारोबारियों से अपील करता हूं की इस समय मे आप भी अपना योगदान दें ताकि इन सब विधवां महिलाओ को सहारा मिल सके ।

      उन्होने कहा हमे हमेशां बुजुर्गो बेसहारों विधवाओं और मजबूर लोगों की सहायता करनी चाहिए उन्हे हमारी मदद की जरूरत है ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button