बेईमान भ्रष्ट अधिकारी ने षडयंत्र से कांग्रेस का कार्यकर्ता बनकर मुझे चुनाव हराया :- बेनीवाल
बायतु बाड़मेर जनता के मनबल पर भ्रष्टतंत्र और धनबल हावी रहा
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बायतु से प्रत्याशी रहे उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि मैं हमेशा बायतु की जनता के बीच रहकर शिक्षा के क्षेत्र में किए गए वादे निजी खर्चे से पूरे करूंगा।
साथ ही बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव में मिले अपार जन समर्थन के उपलक्ष में रविवार को धन्यवाद जनसभा आयोजित कर संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा मिले जन समर्थन का आभार व धन्यवाद जताते हुए कहा मैं हमेशा जनसेवा भाव की दृष्टि से कार्य करता आया हूं हमारा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कैसे और आगे कैसे बढ़े मेरा सपना हैं। मुझे जनता ने चुनाव जिताया, लेकिन धनबल और बेईमान भ्रष्ट अधिकारी ने षडयंत्र रचकर कांग्रेस का कार्यकर्ता बनकर मुझे चुनाव हराया गया यह जनता की दर्दभरी बदुआएं विश्वासघात करने वाले भ्रष्ट उपखंड अधिकारी और लोगों को माफ नहीं करेगी। चुनाव की निष्पक्ष प्रणाली के बजाय पूरी तरह से हेराफेरी की गई जनभावनाओं और लोकतंत्र का खिलवाड़ कर अपमान किया हैं।
बायतु क्षेत्र और जिले के किसानों, जवानों के हितों और अधिकारों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा, और शिक्षा, चिकित्सा, पानी की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर लड़ाई लड़ूंगा। बाड़मेर जिले के सबसे बड़े प्रॉजेक्ट रिफाइनरी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए प्रयत्न करुंगा और जहां आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो वहां आंदोलन करूंगा। भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा पनपी तानाशाही और गुंडागर्दी को मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में मेरे निजी कमाई से शुरू की गई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों कमी के चलते और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम मुहिम को और गति देते हुए शेष रही स्कूलों में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड की व्यवस्था करवाऊंगा। बायतु सहित संपूर्ण जिले में मेरे समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन या अन्य माध्यमों से परेशान किया गया तो प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दूंगा।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं इसको लेकर आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल से चर्चा कर बाड़मेर–जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र की जन भावनाओं की कद्र करते हुए रणनीति पर विचार किया यूयूजाएगा।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधमंडल को चुनाव के दौरान धांधली करने के आरोप में बायतु उपखंड अधिकारी विवेक व्यास के खिलाफ कार्यवाही को लेकर सभास्थल के मंच पर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान लोहावट विधानसभा क्षेत्र से आरएलपी प्रत्याशी रहे सत्यनारायण विश्नोई, पूर्व जिला परिषद् सदस्य हाजी मूसे खान पाटोदी, पचपदरा से प्रत्याशी रहे थानसिंह डोली, रालोपा जिला संयोजक गजेन्द्र चौधरी, चामूं पंचायत समिति उप प्रधान लक्ष्मण सांई, पूर्व सरपंच रत्नाराम जाखड़, पूर्व सरपंच खंगारसिंह राजमथाई, युवा जिलाध्यक्ष जालाराम पलीवाल, पूर्व सरपंच मिश्राराम मेघवाल, सरपंच जेठाराम लोल, किरपाराम गोदारा, बलवीर धतरवाल, किसन बाना सहित पार्टी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।