बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में पैसे का ढेर लगा’:भाजपा बालोतरा

संवादाता सन्तोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने करोड़ों रुपए काले धन के रूप में जमा कर बैठे कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका।भाजपा महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्हें सिर्फ पैसे से मोहब्बत है। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास पर मिले करोड़ों रुपए इस बात का प्रमाण है कि किस तरह कांग्रेस जनता के पैसे की केवल लूट खसोट की दुकान है।वरिष्ठ नेता पारसमल भंडारी ने कहा कि इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के अन्य नेताओं ने किस तरह से देश की जनता को लूटा होगा। यही वजह है कि जब देश की एजेंसी करवाई करती है तो कांग्रेस इसका विरोध करती है।

भाजपा नगर अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने कहा अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भी कहा था यह सांसद हमेशा राहुल गांधी के इर्द गिर्द देखे जाते हैं। यही हालत पिछले 5 सालों में कांग्रेस के नेताओं की राजस्थान में रही है। अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा भी है कि अशोक गहलोत ने अपने कृत्य को आलाकमान से छिपाया है। इनकी हार का बड़ा कारण भी यही है।

गोविंद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सीएम गहलोत भाजपा पर मुख्यमंत्री चयन पर देरी का आरोप लगाते है लेकिन क्या वे लीडर ऑफ अपोजिशन का फैसला अभी तक कर पाए है।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उनके भरष्ट सांसद के खिलाफ नारेबाजी की तथा पुतला फूंका ।इस दौरान हनुमान पालीवाल,वासुदेव अग्रवाल,हितेश पटेल,खेताराम प्रजापत,राजेश पुरी,रमेश वैष्णव,धीरज चंदेल,गौतम जीनगर,जनक माली,दिनेश सुन्देशा,किशोर जीनगर,लूणाराम माली,प्रवीण खत्री,केवलचंद मेघवाल,बजरंग गौड़ आदि कार्यकर्ता मौजुद थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button