जयपुर ( नि.सं.) नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के स्वागत की कड़ी में सिविल लाइन स्थित जैकब रोड़ पर ख्यातनाम सुखी जीवन कॉम्प्लेक्स परिसर में प्रतिष्ठित आवासियों द्वारा सिविल लाइन के विधायक गोपाल शर्मा का पलक पांवड़े बिछा कर स्वागत – सत्कार किया गया । गोपाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में अपना सपना बताते हुए कहा कि आम आदमी जब अपने काम के लिए सेक्रेट्रिएट जाए तो उसका काम कुछ इस तरह होना चाहिए कि उसे लगे कि वही विधायक है और वही मंत्री भी । उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने इस सपने को साकार करने की और बढ़ेंगे, उन्होंने प्रमुख आयोजक दिलीप सिंह राठौड़ व मनीष दवे का इस शानदार आयोजन के लिए आभार जताया तो कॉम्प्लेक्स के सी ई ओ व प्रोग्राम के संचालन कर्ता भाजपा नेता एडवोकेट राजेंद्र मोदी ने भी गोपाल शर्मा का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस आयोजन के लिए अपना कीमती समय हमें दिया ।
इस अवसर पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अनिल पालीवाल और नई विधानसभा के सबसे कम उम्र कोलायत के युवा विधायक अंशुमान सिंह भाटी का भी स्वागत सत्कार किया गया । मंच पर विराजित गोपाल शर्मा के अभिन्न मित्र जुगल प्रजापति, यामीन मंसूरी, शिल्पी सैनी, मंजू गुप्ता के साथ प्रदेश भाजपा सचिव रणजीत सिंह सोडाला का भी भव्य स्वागत किया गया ।
स्वागत समारोह में कॉम्प्लेक्स से मिश्रीमल बोहरा, बालकिशन चितलांगिया, राजीव अग्रवाल, प्रकाश चंद भंडारी, दीपक भंडारी, नेहा दवे, हेमंत जैन, उम्मेद सिंह,सुमेर सिंह गलुंडियां, ख्यातनाम कार्टूनिस्ट अशोक श्रीमाल जैन, विकास एरोन, वी के जैन, आदि शामिल रहे । मजेदार शेरो शायरी के साथ एंकरिंग कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र मोदी ने भाजपा,भारत माता, और नरेंद्र मोदीजी के जयकारे लगवा कर आकाश को गुंजायमान कर दिया ।