LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

सीएम अनाउंसमेंट को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*सीएम अनाउंसमेंट को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक*

*उपायुक्त का अधिकारियों को निर्देश, तय समय में करवाएं विकास कार्य*
जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न मौकों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को अधिकारी जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाएं। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए।
*उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जहां पर जमीन की जरूरत है, वहां संबंधित पंचायतों के साथ अधिकारी बैठक करके मामले को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी प्रोजेक्ट को लेकर न्यायालय में मामले चल रहे हैं, उनमें अच्छी तरह से पैरवी की जाए तथा बेहतरीन तरीके से अपना पक्ष रखा जाए।*
उपायुक्त ने पहले से ही चल रहे विकास कार्यों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये कार्य भी एक निश्चित समय सीमा के अंदर संपन्न होने चाहिए ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द इसका फायदा मिले।
*इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह (आईएएस), एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा डीएसपी मोहिंद्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।*

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button