अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा विधानसभा से जीत के बाद महंत बालक नाथ योगी बोले ” सीट कार्यकर्ता और तिजारा की जनता ने जीती हैं”

जीत तिजारा की जनता को समर्पित, मैं तिजारा की सेवा के लिए समर्पित।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ योगी ने विजय होने पर तिजारा के देव तुल्य जनता जनार्दन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह विजय समर्पित कार्यकर्ता और तिजारा की जनता की जीत है विधानसभा जीत को तिजारा की जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि तिजारा की जनता ने उन्हें सेवा के लिए चुना है और वह पूरे मन और लगन के साथ तिजारा की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य तिजारा को विकास के पायदान पर सबसे आगे लाते हुए तिजारा के मूलभूत समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करना है।

भाजपा सरकार के राजस्थान में स्पष्ट बहुमत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा सुशासन और विकास के कार्यों पर मोहर है, कांग्रेस के कुशासन आतंक अपराध को जनता ने करारा जवाब देते हुए भाजपा के सुशासन और विकास को चुना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत देश को और अधिक मजबूत और विकास के पद पर अग्रसर करने में मददगार साबित होगा। कांग्रेस ने सदैव एक परिवार के लिए कार्य किया है, जबकि भाजपा ने सदैव राष्ट्र हित में निर्णय लेते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है। भाजपा की जीत करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन की जीत है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button