बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

Bikaner News जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

दिए आवश्यक दिशा निर्देश राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कर सकते हैं निगरानी

 

बीकानेर से डॉक्टर राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

 जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि 25 नवंबर को मतदान के बाद जमा की गई ईवीएम मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखी गई । ईवीएम की सुरक्षा के संबंध में निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर तथा कोरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव वेबकास्टिंग मतगणना स्थल पर ही बाहर बनाए गए निगरानी स्थल पर की जा रही है। इस स्थल पर राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर लाइव वेबकास्टिंग देख सकते हैं तथा यहां रुक कर प्रकिया की लगभग निगरानी कर सकते हैं। प्रतिनिधियों के लिए मतगणना स्थल पर समस्त व्यवस्थाएं की गई है। कोई भी राजनीतिक दल प्रतिनिधि ,उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि सीसीटीवी कैमरे के लाइव प्रसारण के संबंध में यहां उपस्थित रहकर निगरानी कर सकते है। सर्दी के मध्य नजर इन प्रतिनिधियों के लिए ठहरने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। संबंधित प्रतिनिधि बिस्तर लेकर यहां रात में भी रुक सकते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button