देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा श्री गोविंद गौशाला में गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ प्रदान किया गया

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा श्री गोविंद गौशाला में गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ प्रदान किया गया। सरक्षक पारसमल भंडारी,अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने गौ माता की सेवा को श्रेष्ठ सेवा बताते हुए महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के पर्यावरण निदेशक जवाहर लाल, रतन लाल, अशोक कुमार हुंडिया परिवार के सौजन्य से श्री गोविन्द गौशाला में गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ प्रदान करने के लिए सराहना की। बांठिया ने महावीर इंटरनैशनल एपेक्स के अनूठे कार्यकम ,*ई चोपाल* में प्रतिदिन रात्रि 8 से 9 बजे तक जुड़ने का अनुरोध किया। केंद्र चेयरमैन धर्मेश चोपडा ने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए सभी भक्तों द्वारा विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाई जाती है,गौ माता की सेवा का यह क्रम नियमित रूप से जारी रहना चाहिए एवं समय-समय पर किए जा रहे गौमाता सेवा के कार्य को उल्लेखनीय बताया । रीजनल सचिव महेंद्र चोपड़ा ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण निदेशक जवाहर लाल हुंडिया,गोतम दांती, हीरालाल प्रजापति सहित सदस्यों ने भाग लिया। श्री गोविन्द गौशाला ट्रस्ट के ट्रस्टी राहुल चारण ने महावीर इंटरनेशनल सहित गौ माता भक्तों द्वारा समय-समय पर गौ माता की सेवा के लिए किए गए कार्यों को उल्लेखनीय बताया।

Subscribe to my channel


