LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

दहेज रहित शादी कर दिया समाज को संदेश

मात्र एक रुपया शुगुन लेकर सम्पन्न हुई दहेज रहित शादी 

 

संवाददाता बिरदीचंद गोठवाल

 

नारनौल 30 नवंबर

आज़ के इस भौतिकवादी युग में जहां आए दिन प्रमुखता से समाचार पत्रों के माध्यम से पढ़ने को मिल रहा है कि दहेज के लोभियों द्वारा किस तरह शादी के एक या दो दिन पहले दुल्हन पक्ष को रिश्ता तोड़ने का फरमान जारी कर दिया जाता है। कई जगह तो ऐसा भी सामने आया है कि बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पर आने के बाद भी दहेज की मांग पूरा ना होने पर बारात ही वापिस लौट जाती है अथवा वधु की डोली ही नहीं उठ पाती। गौरतलब है कि वधु पक्ष के नारनौल मौहल्ला भाटवाड़ा निवासी व संघर्ष समिति के खण्ड प्रधान पतराम खिंची की सुपुत्री अमृता व वर पक्ष के नारायणपुर राजस्थान निवासी हरवंश के सुपुत्र सुनील का विवाह आम सहमति से इस शर्त पर सम्पन्न हुआ कि दोनों पक्ष मात्र एक रुपया शुगुन से सभी रीति-रिवाज सम्पन्न कराएंगे जिसमें जेवरात, फर्नीचर, कपड़ा व नगद राशि आदि का कोई आदान प्रदान नहीं होगा। गत बुधवार को हुई यह दहेज रहित शादी साधारण समारोह में लोगों के मध्य चर्चा का विषय बनी रही और वर वधू को आशीर्वाद देकर भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए समाज को जागरूक करने का सकारात्मक संदेश दे रहे थे। इस अवसर पर सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति द्वारा लड़की के पिता पतराम खिंची को दहेज रहित शादी करने पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की फोटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आशीर्वाद देने वालों में नगरपरिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान, महासचिव बिरदी चंद गोठवाल, सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी, संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष व वाल्मीकि सभा के सदस्य राजेश चांवरिया, धानक समाज के महेंद्र खन्ना डीजीएम, संघर्ष समिति के जयपाल सिंह, कोली समाज के प्रधान तोताराम, नगर पार्षद अमर सिंह, रघुवीर सैनी, अनिल सैनी, खटीक सभा के प्रधान डॉ सतबीर सिंह चौहान, अमरनाथ सिरोहा, बाबू लाल खिंची, राहुल, बाबा रुपदास , सुरेन्द्र, मूंगालाल, मदनलाल, ग्यारसी लाल, एडवोकेट रमेश, गिरीराज, दलीप, जितेंद्र, शारदा, एडवोकेट अनुराधा आदि उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button