LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

नगर पंचायत भानुपर में संचालित साई डायग्नोस्टिक सेंटर पर अवैध रुप से संचालित होने का लगा आरोप

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती जनपद में अवैध अस्पतालों को लेकर जहां प्रशासन – अपनी सक्रियता दिखा रही है। जगह-जगह छापेमारी कर रही है उसके बावजूद भी नगर पंचायत भानपुर में स्थित साई डायग्नोस्टिक सेंटर चल रहा हैं राम पाल चौधरी ग्राम पंचायत – रामपुर मुड़री थाना – सोनहा निवासी ने साई डायग्नोस्टिक सेंटर पर गंभीर आरोप लगाया है कि साई डायग्नोस्टिक सेंटर पर फर्जी डॉक्टरों के नाम लिखवा कर मरीज का भी इलाज किया जाता है । आए दिन मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ होते हुए भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करना चिंता का विषय बना हुआ है । अभी कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में भानपुर के आसपास अवैध रूप से अस्पतालों पर कार्रवाई की गई थी लेकिन उससे कुछ ही दिन बाद अवैध संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर, खोलकर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं।
सोनहा थाना क्षेत्र के निवासी रामपाल चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आइजीआरएस के माध्यम से शिकायत है । साईं डायग्नोस्टिक सेंटर की आड़ में 10 से 15 हजार रुपए में भ्रूण हत्या करवाने का भी आरोप लगाया हैं। जहां सरकार भ्रूण हत्या रोकने हेतु 1994 एक्ट अधिनियम पारित किए हैं वही जनपद बस्ती के भानपुर नगर पंचायत में साई डायग्नोस्टिक के खिलाफ कारवाई करने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कतरा रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि साई डायग्नोस्टिक की आड़ में खून जांच एक्स-रे और फर्जी डॉक्टर के सहारे मरीजों से मोटी कमाई की जा रही है। इसके पूर्व में शिकायतकर्ताओं ने साइन डायग्नोस्टिक सेंटर की शिकायत की थी लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। शिकायत कर्ता ने कहा कि यदि निर्धारित समय के अन्दर अवैध संचालित साई डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ पूरा परिवार धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगें जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button