ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिराजस्थानहरियाणा
राजस्थान में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त लहर है 25 नवंबर प्रातः यह लहर आंधी में बदल जाएगी: प्रो. रामबिलास शर्मा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*- राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं से राजस्थान के लोगों को रक्षा वंचित।*
नारनौल, 23 नवंबर। राजस्थान में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त लहर है 25 नवंबर प्रातः यह लहर आंधी में बदल जाएगी। राजस्थान की जनता भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान कर भाजपा को सत्ता में लाने का कार्य करेंगी। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने हरियाणा के साथ लगते राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सांसद महंत बालक नाथ के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद नारनौल लौटकर कही।श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन से राजस्थान की जनता बुरी तरह परेशान है तथा राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनाकर राजस्थान को विकास की भागीदारी में शामिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजस्थान प्रदेश में केंद्र सरकार की अनेक नीतियों को लागू नहीं किया जिसका नुकसान राजस्थान की जनता को हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है सत्ता पक्ष के चेहते लोगों को पेपर आउट कर रोजगार का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है जिससे आम बेरोजगार रोजगार से वंचित हो गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि वे पिछले लगभग 15 दिन से राजस्थान प्रदेश के कोने-कोने में गए हैं लोग भाजपा को सत्ता मे लाने का मन बना चुके हैं । श्री शर्मा ने दावा किया कि वे लगभग 40 वर्षों से अधिक समय से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है तथा वे हर विधानसभा व लोकसभा राजस्थान प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं वे राजस्थान के मतदाताओं की नब्ज जानते हैं राजस्थान का मतदाता भाजपा को सत्ता में लेने के लिए बड़ा ललियत है।

Subscribe to my channel


