
पत्रकार जयबीर सिंह (कोटकासिम)
पवित्र मनन दीप द्वारा गोवंश को गुड और चारा खिलाकर धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी
इसी दिन से श्री कृष्ण भगवान ने गो चारण का कार्य शुरू किया था- गुरुदेव भास्कर:-पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज और संस्कार उर्फ गोली प्रजापत ने वैदिक मंत्र उच्चारण से गोवंश का पूजन कराया! वही अपने सत्संग परिवार के साथ मिलकर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने गौ माता को चुनरी उढाई और गोवंश को गुड और चारा खिलाया! वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा आज के दिन से ही श्री कृष्ण भगवान ने गो चारण का कार्य शुरू किया था और उन्होंने कहा गोवंश की सेवा से हमें परमात्मा की दया प्राप्त होती है जीवन में सौभाग्य प्राप्त होता है!पवन योगी और गोली प्रजापत द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई!इस दौरान पवित्र मनन दीप के सदस्यों ने गौ माता की परिक्रमा कर आरती की! इस पुनीत कार्य में पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, हीरालाल लखेरा, राजेश कुमार, मोहन योगी, मनोज जांगिड़, ग्यारसी राम सैनी, प्रदीप यादव, सुमित वर्मा सहित मातृशक्ति मौजूद रही।

Subscribe to my channel


