ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

हरियाणा उदय के तहत सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया जन संवाद कार्यक्रम

आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 5 लाख रूपए तक का मिल रहा मुफ्त इलाज : चौधरी धर्मवीर सिंह

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

अटेली, 17 नवंबर। हरियाणा उदय के तहत भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने आज अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव अटाली, दुलोठ जाट, सिलारपुर, कटकई, मोहमदपुर, गढ़ी रूथल-खारीवाडा व महासर में जन संवाद कार्यक्रम किए। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी व उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। इस मौके पर अटेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि अब प्रदेश में पंचायत के विकास के लिए 2011 की जनसंख्या के आधार पर हर वर्ष 2000 रुपए प्रति व्यक्ति गांव के खाते में दिए जा रहे हैं। उस रुपए से गांव की नाली, गलियां आदि बनाकर गांव का विकास कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के तहत गांव की फिरनी, लाइब्रेरी, जिम आदि कार्यों का प्रस्ताव ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड करें और एक कार्य के लिए एक ही प्रस्ताव डालें।
उन्होंने बताया कि मेडिकल सुविधाओं को देखते हुए अब देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहा है जिससे अब व्यक्ति को इलाज के लिए कहीं दूर जाना नहीं पड़ेगा।
सांसद ने कहा कि आयुष्मान योजना का विस्तारीकरण करके हरियाणा सरकार ने आयुष्मान चिरायु योजना के माध्यम से 1,80,000 रुपए की वार्षिक आय वाले परिवारों के निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों से 1500 रुपए फीस देकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
इस मौके पर अटेली मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सतबीर सेहलंग, बीडीपीओ नवदीप, नायब तहसीलदार हरिओम, पीडब्ल्यूडी विभाग से कृष्ण कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से गुरजीत, खाद्य आपूर्ति विभाग से हरिप्रकाश, रोडवेज विभाग से रोशनलाल, सिंचाई विभाग से अशोक यादव व सभी विभागों से अधिकारी व गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button