
संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल ने किया *ईको फ्रैंडली दिवाली*मनाने का अनुरोध
रीजनल सचिव महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स अंतर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन, महासचिव वीर अशोक गोयल एवम उपाध्यक्ष वीर ओम प्रकाश बांठिया के निर्देशानुसार *इको फ्रेंडली दीपावली* मनाने, मिट्टी के दीपक का उपयोग करने, प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण के साथ , आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों में मिस्ठान, वस्त्र सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, उसी श्रृंखला में बालोतरा केन्द्र संरक्षक पारसमल भंडारी, चेयरमेन धर्मेश चोपडा के नेतृत्व मे इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के बेनर का विमोचन जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कूंप सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार बेनीवाल की उपस्थिति में किया गया।
सरंक्षक पारसमल भंडारी ,जोन सचिव जवेरी लाल मेहता ने बताया कि इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने, इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का जन जागरूकता अभियान चलाने का आहवान केद्र चेयरमेन धर्मेश चोपडा द्वारा किया गया, उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर सुरेश गोठी, हीरालाल प्रजापति, नेमीचंद भंसाली, मोहित जिंदल सहित सदस्यो ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


