LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

डीसी ने जिला के नागरिकों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 10 नवंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला के सभी नागरिकों को दीपों के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की है।

उपायुक्त ने कहा कि दीपावली महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। ऐसे में सभी नागरिक अपने घरों पर दीप जलाकर तथा मिठाइयां बांटकर एक दूसरे के साथ खुशियां सांझा करें।

उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे थे। अयोध्यावासियों ने अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इस तरह से यह दीपों का त्योहार है।

डीसी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि खुशी के इस मौके पर अपने घरों की सजावट करें तथा दीप जलाकर खुशियां मनाएं। किसी भी प्रकार के पटाखे ना फोड़ें। पटाखों से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है जिसके कारण न केवल मानव बल्कि प्रत्येक जीव जंतु और पशुओं को परेशानी होती है। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। ऐसे में हमें पटाखे फोड़ने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पटाखे में बहुत ही खतरनाक केमिकल होता है। यह प्रत्येक जीव के लिए बहुत ही हानिकारक है। नागरिकों तथा जीव जंतुओं और पशुओं की सुरक्षा के मध्य नजर नागरिक पटाखे ना फोड़े।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button