अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
कोटकासिम कस्बे द्वारा भाजपा प्रत्याशी रामहेत सिंह यादव का किया गया विशाल सभा के साथ स्वागत
पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने झोपड़ी के साथ दिया समर्थन

संवाददाता जयवीर सिंह (कोटकासिम)

कोटकासिम में किशनगढ़ बास के भाजपा प्रत्याशी रामहेत सिंह यादव का पुराने थाने के पास कस्बे की ओर से बड़ी संख्या में लोगों ने जोरदार स्वागत किया! इस दौरान पंडित वेद प्रकाश शर्मा और झोंपड़ी ने माला पहनाकर और साफा बांधकर यादव का विशेष सम्मान किया! वहीं गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने पवित्र मनन दीप सत्संग परिवार के साथ माला अर्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष स्वागत किया! विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में स्वागत किया! वहीं पंडित वेद प्रकाश शर्मा के साथ वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी और पार्षद गणों ने भी माला पहनाकर विशेष स्वागत किया! और पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने विधायक साहब को 21000 रुपए भेंट किये! पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने यादव से गुंडाराज खत्म करने के लिए कहा और अपना पूरा समर्थन दिया!वहीं गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने यादव का समर्थन स्वागत करते हुए उनको विकास पुरुष बताया! रामहेत सिंह यादव ने पंडित वेद प्रकाश शर्मा झोपड़ी और गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का बहुत धन्यवाद दिया और कहां पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने जो मुझे समर्थन दिया है वह बहुत बड़ी बात है उसके लिए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं और पूरे कस्बे वासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं और उन्होंने कहा प्रभु की दया और आप सब के साथ से जीतने के बाद भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करूंगा और हर तरफ विकास कराऊंगा और सबको साथ लेकर चलूंगा! इस दौरान पंडित वेद प्रकाश शर्मा, पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी एवं पार्षद गण, राजेंद्र नागा, फूलसिंह चौधरी, परमेश्वर दयाल वर्मा, ताराचंद चौधरी, सुरेश चौधरी, संजय शर्मा, चिरंजी लाल शर्मा, भास्कर कौशिक, महंत अशोक कौशिक, रामनिवास यादव, संस्कार उर्फ गोली प्रजापत,मुकेश सैनी, कालू राजा,ग्यारसी राम सैनी,पवन सोनी, प्रेम गुप्ता, हीरालाल लखेरा,संदीप चौधरी, राजकुमार शर्मा, भागीरथ भारद्वाज,राजू वर्मा,विक्रम यादव, राजेंद्र गुप्ता,संजय प्रजापत,बंशीलाल चौधरी, कुलदीप शर्मा, मदनलाल सैनी, सुखराम कुमार, फूलू शर्मा,निरंजन लाल सैनी, धन्नालाल फौजी, राजेश कुमार,शहित बड़ी संख्या में कस्बे वासी मौजूद रहे I

Subscribe to my channel


