मथुरा।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के गोवर्धन जिला अध्यक्ष ठाकुर खुशीराम सिंह को आज सुबह छः बजे सूचना मिली कि एक गौ माता बीमार हो गए थी उसी समय खुशी राम ने अपनी टीम को सूचित किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज को फोन कर सारी जानकारी प्राप्त कराई संत धर्म दास महाराज ने कहा कि गौ माता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है अपनी टीम को लेकर पहुंचे और सुरभि गौ शाला के कार्यकर्ताओं को सूचित करेंऔर गौ माता को अस्पताल पहुंचाओ। अगर बीमारी हल्की हो तो डॉक्टर को लेकर जाओ जिससे गौ माता की रक्षा हो सके। उसके बाद ब्रजवासी गौ रक्षक सेना से गौरी शंकर, सत्यपाल, राम लड्डू, ठाकुर विष्णु , ठाकुर राजेन्द्र सिंह, ठाकुर कुलदीप सिंह, ठाकुर भोला सिंह, ठाकुर पिंटू सिंह, ठाकुर अंशु सिंह, बालकिशन सिंह आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर गौ माता को गौ शाला पहुंचाया। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज के निर्देश अनुसार भारत देश में गौ माताओं की सेवा और रक्षा बहुत अच्छी तरह से हो रही है तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना में निशुल्क सेवा चलाई जा रही है और निशुल्क सदस्यता लें जुड़े और सभी गौ भक्तो को जुड़े। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया कि भारत देश में सभी राज्यों, जिलों और तहसीलों में गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने में लगे।