जम्मू कश्मीरधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट ने ज़िला अस्पताल मे लगाया चाय का लंगर 

संवाददाता राजेश कुमार

 

पुंछ/जम्मू-कश्मीर

    पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के सदस्यों ने आज फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज की अध्यक्षता मे राजा सुखदेव सिंह ज़िला अस्पताल पुंछ मे चाय का लंगर लगाया ,इस अवसर पर फ्रंट के सदस्य बशीर एहमद जट, धीरज रैना, बर्फ दीन, मोहिंदर सिंह, रिटायर्ड डां हरविंद्र सिंह और इम्तियाज एहमद भी मौजूद थे ।

       इस अवसर पर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमे यहा मरीज़ो की सेवा करने का मौका मिला,उन्होने कहा अभी तो हमने यह लंगर हर रविवार को लगाने का निर्णय लिया है और अगर ईश्वर ने चाहा तो हम यह लंगर हर दिन लगाकर यहा अस्पताल मे मरीज़ो की सेवा किया करेंगे ।

         उन्होनें कहा हम यहा मरीज़ो की सेवा करके अपने धर्म, कर्तव्य और फ्रंट के उद्देश्यों को निभाने का प्रयास करना करेंगे क्युकि गरीब और ज़रुरतमंद लोगों की सेवा करना ही हमारे जीवन का मकसद है , उन्होनें कहा हमारा हर अस्पताल मे चाय का लंगर लगाने का विचार है और हम इसके लिए पुरी कोशीश करेंगे ।

      फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने अस्पताल के सुपरिटेंडेंट के भी शुक्रिया कीया जिन्होने मरीज़ो की सेवा करने का मौका दिया और फ्रंट के ऊन सभी सदस्यों का भी शुक्रिया किया जिन्होनें चाय के लंगर मे अपना योगदान दिया और हमेशां इसको चलाने का वचन दिया है ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button