अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राज्यपाल के आदेश पर अलवर और भिवाड़ी में नए कलेक्टर और एसपी का नामांकन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने राज्यपाल के आदेश पर गत 11 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर अलवर जिला कलेक्टर आई ए एस पुखराज सेन व भिवाड़ी एस पी करण शर्मा को हटाने के आदेश जारी किये गए थे। साथ ही हनुमानगढ़ और चूरू एस पी को भी हटाया गया था। वही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए। आई ए एस पुखराज सेन की जगह अलवर के नए कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी होंगे। वही भिवाड़ी एस पी योगेश दाधीच को लगाया गया है। इन दोनो अफसरों को तीन दिन आपने ही हटाया गया था। दोनो अधिकारियों को लगाने के आदेश हो गए है। जल्द ही दोनो अधिकारी अपने अपने पद पर पद भार ग्रहण करेंगे।

आपको बता दे कि राजयपाल की अभिशंसा पर तीन दिन पहले अलवर के पूर्व कलेक्टर पुखराज सेन व भिवाड़ी एस पी करण शर्मा को हटाया गया था। अब ये दोनो नए अधिकारी जिम्मा संभालेंगे अभी चुनाव कामकाज बहुत अधिक है। अविचल चतुर्वेदी इससे पहले 2022 मे सीकर के कलेक्टर के पद पर पढ़ाष्ट्पद थे। वहाँ खाटूश्याम जी मे भगदड़ के दौरान तीन महिलाओ की मौत के दौरान मौत होने के बाद उनको हटाया गया था। अब उनको अलवर कलेक्टर बनाया गया है। वही आई पी एस योगेश दाधीच बहुत अनुभवी अफसर है। उनको भिवाड़ी एसपी का जिम्मा दिया गया है। अब देखे वाली बात यह है की भिवाड़ी के नए एसपी योगेश दाधीच अपराधियों और महिला अत्याचारो पर किस तरह लगाम लगाने मे कामयाब हो पाते है इससे पहले करण शर्मा महिला पर हो रहे अत्याचारो पर अंकुश लगाने मे नाकाम साबित हुए थे। इससे पहले भिवाड़ी एसपी रहे राममूर्ति जोशी ने भिवाड़ी मे सभी तरह के अपराधो पर अंकुश लगाने मे कामयाब हुए थे उनके जाने के बाद अपराधियों के हौसले बहुत बुलंद हो गये। और उनके बाद आये सभी एसपी नाकाम रहे। अब देखना यह है की नए एसपी योगेश दाधीच कितने कामयाब हो पाते है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button