ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत वन स्टॉप सेंटर की ओर से चलाया स्वच्छता अभियान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

             स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत वन स्टॉप सेंटर की ओर से चलाया स्वच्छता अभियान

*प्रतिदिन साफ करना चाहिए घर के आसपास का कचरा- वंदना यादव*

         जिला में चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत वन स्टॉप सेंटर की ओर से आज मोहल्ला चांदूवाड़ा में स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई की गई।

              *इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर प्रशासक वंदना यादव ने उपस्थित लोगों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साफ सफाई की तथा लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास जो भी कचरा रहता है, उसे हमें प्रतिदिन साफ करना चाहिए। अगर हम अपने आसपास के क्षेत्र की प्रतिदिन सफाई करेंगे तो हमारे आसपास कचरा एकत्रित ही नहीं होगा, अगर कचरा एकत्रित नहीं होगा तो बीमारियां फैलने की संभावना भी बहुत कम होगी।*

          उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि हमें कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारा पड़ोसी अपने आसपास का कचरा नहीं उठा रहे तो हम भी नहीं उठाएंगे। हमें प्रतिदिन कचरा उठाना चाहिए, इससे पड़ोसी भी प्रेरित होकर एक दिन अपने आसपास का कचरा उठाएगा। जब देश का हर एक व्यक्ति अपने आसपास की सफाई करने की जिम्मेवारी लेगा, तभी एक दिन स्वच्छ भारत बनेगा।

            *इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर से आईटी प्रोफेशनल भावना शर्मा, रेनू, भूपेंद्र, पुलिस कांस्टेबल संजू यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व अन्य मोहल्लावासी मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button