उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मथुरा

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए जंतर मंतर पर पहुंचेंगे संत धर्म दास महाराज

 

 

 संवाददाता – जयबीर सिंह बृजवासी गौ रक्षक सेवा भारत

मथुरा।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के संस्थापक महंत चंदन दास महाराज ने आज 22/9/23को सुबह दस बजे सहसराम आश्रम भक्ति गढ़ी टुंडला जिला फिरोजाबाद में एक बड़ा ऐलान किया मंहत चंदन दास महाराज ने कहा 20 नम्बर को जंतर मंतर पर पहुंचेंगे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज और सरकार से गुहार लगायेंगे कि गौ माताओं को राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की अनुमति दे और भारत सरकार से निवेदन करेंगे कि संत समाज और गौ रक्षको की मांग को पूरा करें। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे दिल्ली से आवाज संसद भवन तक पहुंचेगी। संत धर्म दास महाराज ने प्रण लिया है जब तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं करा देते तब तक नंगें पैर रहेंगे और नंगें पैर गौ माता की सेवा और रक्षा करते रहेंगे। उनके साथ भारत देश के सभी राज्यों से अन्य संगठनो के कार्यकर्ताओं और गौ रक्षको को जंतर मंतर पर पहुंचें आ अनुरोध किया है बीस नम्बर गौ माताओं के नाम। संत समाज की गुहार पर कौन कौन मौजूद रहेंगे यह समय बतायेगा। भारत देश के सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कृपया एकजुट होकर बीस नम्बर को दिल्ली पहुंचे। समय 10 बजे सुबह सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button