देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली कलश यात्रा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

      

 उपायुक्त मोनिका गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार रेडक्रॉस समिति के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव की अध्यक्षता में “मेरी माटी मेरा देश”- माटी को नमन – वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत आज गांव सुरेहती जाखल में कलश यात्रा निकाली, जिसमें मिट्टी व चावल एकत्रित किए गए। 

               *यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव बताया कि 1 से 30 सितंबर तक ग्राम स्तर पर चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की कड़ी में आज सुरेहती जाखल में कलश यात्रा निकाली जिसमें मिट्टी व चावल एकत्रित किए गए।* 

             इस मौके पर पंच प्रण की शपथ ली तथा शिलफालकम पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बताया कि “मेरी मिट्टी मेरा देश ” कार्यक्रम प्रधानमंत्री के द्वारा शहीदों के सम्मान में की गई एक अनूठी पहल है। इसके तहत पूरे देश भर से मिट्टी इकठ्ठी की जाएगी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button