LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस से वांछित 10000 का ईनामी कुख्यात गौतस्कर सैकुल अलापुर दस्तयाब

 

संवाददाता जयबीर सिंह अलवर, राजस्थान

जिला स्पेशल टीम भिवाड़ी की फरार एवं वांछित अपराधी के विरुद्ध धरपकड जारी

तिजारा, किशनगढ़ बास, अलवर से गौतस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग के मामले में चल रहा है फरार

आरोपी जयपुर, अलवर, भिवाड़ी जिले से चोरी, लूट, गौतस्करी, पुलिस पर फायरिंग के करीब डेट दर्जन मामले में जा चुका है जेल

कुख्यात गौतस्कर सैकुल गौतस्करी के दौरान पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने व पुलिस पर फायरिंग करने के मामले का है मास्टरमाइंड

करण शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला भिवाड़ी के आदेश अनुसार जैर तप्तीश प्रकरणों एवं वांछित फरार आरोपियान की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाते हुए दिलीप कुमार अति 0 पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, सुजीत शंकर सहायक पुलिस अधीक्षक वृत भिवाड़ी एवं मुनेश कुमार मीणा वृताधिकारी वृत तिजारा के सुपरविजन में,धारा सिंह उ0नि0 प्रभारी डीएसटी भिवाड़ी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा नंबर 331/23 धारा 332,353,307,336आईपसी.3 पिडीपीपी एक्ट, थाना तिजारा में ₹10000 का इनामी कुख्यात गौतस्कर सैकुल अलापुर को दस्तयाब किया गया।

:- कार्यवाही -:

भिवाड़ी पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लूट, डकैती, रंगदारी,फायरिंग, गौतस्करी अवैध हथियार के मामलों में फरार चल रहे सक्रीय बदमाशान की गिरफ्तारी करने के जिला स्पेशल टीम को निर्देश फरमाये जिस पर जिला स्पेशल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकार के प्रकरणों में वांछित अपराधियों को चिन्हित कर उनकी आसुचनाये संकलित की गई। तिजारा के अलापुर व मिर्जापुर की गैंग गौतस्करी व गौतस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग व पथराव के मामले में इस वक्त सक्रीय चल रही है जो आये दिन घटनाएँ करते है जिन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है। सैकुल पुत्र समसु निवासी अलापुर थाना शेखपुर भिवाडी व फकरू पुत्र हुरमत मेव निवासी अलापुर थाना शेखपुर भिवाडी उक्त गैंग के मुख्य आरोपी है जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी द्वारा 10-10 हजार रूपये का ईनाम रखा हुआ है। जो काफ़ी समय से फरार चल रहे हैं और आए दिन घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिनको पकड़ने के जिला स्पेशल टीम द्वारा लगातार स सूचनाओं संकलित की गई व तकनीकी विश्लेषण किया गया तो पता चला कि उक्त बदमाश अपने घर पर बहुत कम रहते हैं और ज्यादातर दूसरे गांव में ही फरारी काटते हैं। उक्त अपराधियों का गांव थाना से दूरदराज जंगल एरिया में होने की वजह से पुलिस द्वारा गांव में वह फेरारी वाली जगह पर तब देश देने की भनक इन लोगों को लग जाती है डीएसटी के कानि, गोपीचंद को उक्त कार्य के लिए लगाया गया तो गोपीचंद कानि द्वारा आरोपियों को रुकने वारदात के बाद फरारी काटने की जगह को चिन्हित किया गया तो आज 12/09/2023 को गोपीचंद ने सूचना दी से कल पुत्र समसू आज मालिया के जंगलों से होते हुए किसी के पास जा रहा आदि सूचना पर उक्त जगह पहुंचकर तलाश कर आरोपी सैकुल को गिरफ्तार कर थाना तिजारा से वांछित होने पर अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना तिजारा को सुपुर्द किया गया।

:- गठित टीम के सदस्य -:

1. राजकुमार पु. नि थानाधिकारी थाना तिजारा पुलिस जिला भिवाड़ी

2. धारा सिंह उ0नि0 थानाधिकारी कोटकासिम /प्रभारी डीएसटी भिवाड़ी चौपानकी

3. जसवंत सिंह ए.एस.आई डीएसटी भिवाड़ी

4. सद्दीक खान ए.एस.आई डीएसटी जिला खैरथल

5. विजय सिंह ए.एस.आई थाना तिजारा पुलिस जिला भिवाड़ी

6. सुनील हैड कानि, 220 डीएसटी भिवाड़ी

7. योगेश हैड कानि, 221 डीएसटी भिवाड़ी

8. ओमप्रकाश हैड कानि, 88 डीएसटी भिवाड़ी

9. गोपीचंद कानि, 526 डीएसटी भिवाड़ी
10. सुधीर कानि, 255 डीएसटी भिवाड़ी

11. ओमप्रकाश हैड कानि, 677 डीएसटी जिला खैरथल

12. कृष्ण कुमार कानि, 717 साईबर सैल भिवाड़ी

:- विशेष भूमिका -:
गोपीचंद कानि,526 डीएसटी भिवाड़ी की विशेष भूमिका रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button