LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

मेवात मोबाईल स्नेचर गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार। कंपनी कर्मचारी से की थी लूट

संवाददाता राजेश शर्मा

 

भिवाड़ी पुलिस की जिला स्पेशल टीम और चौपानकी थाना पुलिस ने मोबाईल स्नेचरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शातिर मोबाईल स्नेचर साहिल उर्फ़ टट्टल को गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश भिवाड़ी,चौपांकी थाना क्षेत्र मे मोबाईल स्नेचिंग की दर्जनों वरदातों को अंजाम दे चुका है।

जिला स्पेशल टीम प्रभारी एवं चौपानकी थानाधिकारी दारा सिंह ने बताया कि दिल्ली रोहिणी के रहने वाले आयुष पुत्र पवन भट्ट ने मामला दर्ज करवाया था कि वह 4 सितम्बर को शाम करीब 5:30बज़े कंपनी से ड्यूटी ऑफ होने के बाद निकलकर कपारो कंपनी चौपानकी के पास पहुंचा तो कंपनी के गेट के सामने ही पिछे से 2 बाईक सवार बदमाश अचानक आये और उसके साथ हाथापाई कर उसका मोबाईल छिन कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सी सी टीवी फुटेज खंगाले गये। और आरोपियों कि पहचान की गई। पुलिस कि छानबीन मे सामने आया कि मेवात की मोबाईल स्नेचर गैंग के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस कि मुखबिर से सूचना मिली की शातिर मोबाईल स्नेचर साहिल उर्फ़ टट्टल छीने हुए मोबाईल को बेचने कि फिराक मे है जो अभी बहादरी नाका पर खड़ा हुआ है।पुलिस सूचना के आधार पर बहादरी नाका पहुंची। और पुलिस टीम ने घेरा देकर पकड़ लिया। पुलिस कि पूछताछ मे उसने अपना नाम साहिल उर्फ़ टिट्टल बताया जिसके कब्जे से छिना हुआ मोबाईल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से अन्य मोबाईल लूट कि वारदातों के बारे मे पूछताछ कर रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button