*राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा 7 सितंबर वीरवार को सुबह 6:15 बजे प्रथम भव्य प्रभात फेरी मां चामुंडा मंदिर से रवाना होगी*
राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रथम भव्य प्रभात फेरी 7 सितंबर वीरवार को सुबह 6:15 बजे मां चामुंडा मंदिर से ठाकुर जी की आरती करके प्रारंभ होगी , जो आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार, महावीर चौक होते हुए नैना फतेह देवी मंदिर पहुंचेगी।
*इस भव्य प्रभात फेरी में सबसे आगे श्री ठाकुर जी और हनुमान जी की पताका चलेगी ।उसके पीछे फूलों से सुसज्जित रथ चलेंगे , जिनमें छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण और राधा बनकर मनमोहक झांकियां दिखाएंगे। इनके पीछे डीजे के साथ भारी मात्रा में संगठन से जुड़े हुए लोगों के साथ साथ नगर की धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए पुरुष, महिलाएं, बच्चे राधा कृष्ण नाम जप करते हुए की नृत्य, गायन, संगीत की स्वर लहरियों के साथ आनंद लेते हुए चलेंगे।*
इनके पीछे माताएं बहने होगी जिनके साथ जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पहली बार लड्डू गोपाल जी घर से निकलकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। साथ में ठाकुर जी एक रथ में सवार होकर नगर की जनता को दर्शन देकर कृतार्थ करेंगे। रास्ते में अनेकों अनेक स्थान पर ठाकुर जी की आरती होगी, पुष्प वर्षा होगी, इत्र वर्षा होगी तथा प्रसाद वितरित किया जाएगा।
*मां नैना फतेह मंदिर पर पहुंचने पर दही हांडी का कार्यक्रम होगा तथा एक बहुत बड़ा केक सभी भक्तों द्वारा काटा जाएगा तथा सब में विपरीत किया जाएगा।*