LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

स्टार प्ले स्कूल मे मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

भिवाड़ी शहर के अरावली विहार सेक्टर 11 स्थित स्टार प्ले स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में छह सितंबर को छोटे बच्चो ने कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। बच्चो ने कृष्ण और राधा की पोशाक मे भगवान श्रीकृष्ण की जन्मकथा, गोपियों संग लीला, माखन चोरी और कृष्ण–सुदामा मिलन का सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे बच्चो ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

 स्टार प्ले स्कूल निदेशक सतेंद्र सिंह ने बताया कि सारे बच्चे कृष्ण और राधा की पोशाक मे बहुत ही सुंदर और मनमोहक लग रहे थे। बच्चो के द्वारा दी गई प्रस्तुति ने एक अलौकिक वातावरण बना दिया। शिक्षा के साथ समय–समय पर इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो मे मानसिक व बौद्धिक विकास के साथ शिष्टाचार का भी निर्माण होता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button