LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

जननायक जनता पार्टी छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी: डाॅ. मनीष शर्मा, जिला जजपा प्रधान

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

  

  बहरोड रोड स्थित महंत दुर्बल नाथ मंदिर में खटीक समाज की ओर से जननायक जनता पार्टी की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें खटीक समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा मुख्यातिथि थे, जबकि उनके साथ वरिष्ठ नेता धर्मबीर यादव एवं जजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेंद्र सिंह खन्ना रिटायर्ड डीजीएम भी उनके साथ थे। 

                *यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस मौके पर खटीक समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से मान-सम्मान एवं स्वागत किया। इस अवसर पर जेजेपी जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है तथा सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को दादरी में जेजेपी की लोकसभा स्तर पर नव संकल्प रैली आयोजित की जा रही है, जिसका निमंत्रण देने के लिए वह आज यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए हम सभी को मिलकर दादरी रैली में भारी भीड़ जुटानी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के भरोसे ही कोई भी संगठन चुनाव जीत पाता है। इसलिए सभी समाजों के कार्यकर्ता आपस में मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।*

                   इस मौके पर खटीक समाज के नेताओं ने जिलाध्यक्ष को समाज की तरफ से मांग पत्र सौंपा तथा हर तरह के सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से जुड़कर पार्टी के लिए कार्य करेंगे तथा वह उनका मान-सम्मान भी करना चाहते हैं। इसलिए एकबार डिप्टी सीएम का उन्हें आने के लिए समय दिलवाया जाए। 

           *इस मौके पर दुर्बल नाथ मंदिर खटीक समाज के प्रधान डा. सतबीर चौहान, बिजेंद्र, नगर पार्षद प्रतिनिधि धूपसिंह बहल, सत्तू खटीक, भवानी शंकर, कालीचरण चौहान, किशन लाल बहल, विजय चौहान, सुनील चौहान, चरणसिंह चौहान, शिवचरण चौहान, राजेश चौहान व रवि भालोठिया आदि मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button