LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे मुद्दों पर राज्य स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

आज राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएनएस युनिट्स के सौजन्य से और उच्चतर शिक्षा आयुक्त व राज्य एनएसएस शाखा के दिशानिर्देश में प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे ज्वलंत मुद्दों पर राज्यस्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*इस दौरान प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन में सभी विद्यार्थियों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और समृद्ध भारत के विकास में अपना योगदान देना चाहिए । इस प्रकार की गतिविधियों से विधार्थियों का मानसिक और शारीरिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास होता है।*
इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम आफिसर और महाविद्यालय कुलसचिव डॉ सत्य पाल सुलोदिया और महिला कल्याण प्रकोष्ठ और एनएसएस प्रोग्राम आफिसर डॉ पलक ने बताया कि इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सैकड़ों स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने न केवल उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया और सुन्दर मनमोहक पोस्टर बनाए बल्कि समाज और देश में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान और नशा मुक्ति अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
*इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ चंद्रमोहन, डॉ सतीश सैनी, और डॉ भारत भूषण ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि इस महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में मयंक प्रथम, बसूधा द्वितीय और जिया तृतीय स्थान पर रहे। इन विजेताओं को आगे राज्यस्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर और विजेता होने पर राज्य एनएसएस उनको प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने पर क्रमशः 5100, 3100, 2100 रुपए का पारितोषिक मिलेगा। इसके अलावा महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को महाविद्यालय वार्षिकोत्सव समारोह पर भी पुरस्कृत किया जाएगा।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button