LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा

MahenderGarh News केंद्रीय विश्वविद्यालय में बंदरों का आतंक

गर्ल्स हॉस्टल में एक बच्ची को बंदरों ने बुरी तरह काटा.... बच्ची बुरी तरह हुई लहुलुहान विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं ले रहा कोई भी संज्ञान

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*महेंद्रगढ़ ब्रेकिंग टुडे न्यूज़*

       *केंद्रीय विश्वविद्यालय में बंदरों का आतंक…. गर्ल्स हॉस्टल में एक बच्ची को बंदरों ने बुरी तरह काटा…. बच्ची बुरी तरह हुई लहुलुहान विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं ले रहा कोई भी संज्ञान*

           केंद्रीय विश्वविद्यालय, पाली में बंदरों का पिछले कई महीनो से बड़ा भारी आतंक है। बंदर गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल में बच्चों पर हमला कर रहे हैं। उनका सामान उठाकर ले जाते हैं। बच्चों ने बंदरों की कार्रवाई के लिए अपना विरोध प्रदर्शन भी किया, परंतु इसके बावजूद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई भी हल नहीं निकाला।     

            *इसका परिणाम यह निकला कि आज सुबह गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों ने एक बच्ची को बुरी तरह काट लिया। बच्ची पूरी तरह लहूलुहान हो गई। उपर वीडियो में फर्श पर पड़ा खून इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है की बच्ची के काफी जख्म आए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को बाहर से शिकारी बुलाकर इन बंदरों को पकड़वाना चाहिए। अन्यथा ऐसी घटनाएं हर रोज घटेगी। जिससे न केवल विश्वविद्यालय की बदनामी होगी, बल्कि बच्चों के अभिभावक भी इससे काफी नाराज हो रहे हैं।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button