LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

आज मनुष्य ने विज्ञान के कारण ही चंद्रमा तथा अन्य ग्रहों में पहुंचने तथा अंतरिक्ष में भ्रमण करने में सफलता प्राप्त की है-डॉ पूर्ण प्रभा, प्राचार्य

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

       

         राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हरीश कुमार, तमन्ना, गाथा व अंजनी ने मारी बाजी। महाविद्यालय में आज बॉटनी विभाग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन साइंस सोसायटी के तत्वाधान में और प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया।  

           *इस मौके पर प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिए भी करते हैं, जो तथ्य, सिद्धान्त और तरीकों को प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि प्रकृति के क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते है। आज मनुष्य विज्ञान के कारण ही चंद्रमा तथा अन्य ग्रहों में पहुंचने तथा अंतरिक्ष में भ्रमण करने में सफलता प्राप्त की है। बिना विज्ञान के इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।*     

                     महाविद्यालय कुलसचिव डॉ सत्यपाल सुलोदिया ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ विधार्थियों को महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास और विकास होता है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमे हरीश, तमन्ना, गाथा व अंजनी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

               *इस प्रतियोगिता में डॉ चंद्रमोहन, भूगोल विभाग और डॉ सतीश सैनी व डॉ पलक ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बॉटनी विभाग के डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रियंका शर्मा, डॉ ज्योति कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, की प्रमुख भूमिका रही।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button