LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
सागरपुर में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित
शिक्षक राष्ट्र निर्माण व सामाजिक नवचेतना का अग्रदूत: धर्मपाल यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
अटेली 31 अगस्त
आज राजकीय उच्च विद्यालय सागरपुर में मुख्य अध्यापक कृष्ण कुमार यादव के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व एसडीएम धर्मपाल यादव ने कहा कि एक शिक्षक अपना सारा जीवन राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक नवचेतना में समाहित कर देता है। शिक्षक स्वयं जलकर समाज का पथ प्रदर्शन करता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षक सामाजिक , सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का देश निर्माण में सदैव प्रचार प्रसार करता रहता है। उन्होंने कुमार यादव को एक आदर्श शिक्षक बताते हुए उनके शिक्षा ,साहित्य, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की। मंच संचालन विजयपाल रोहिल्ला ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर प्राचार्य सुधीर यादव, मुख्य अध्यापक मंद्रूप यादव , डॉ. रणपाल सिंह, मणि शर्मा ,लक्ष्मीनारायण, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्तकर्ता जितेंद्र भारद्वाज, मुख्य अध्यापक अनूप यादव, सुरेश सैनी ,महेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश यादव, हसला ब्लॉक प्रधान हंसराज यादव, बिशन कुमार शर्मा आदि अनेक शिक्षाविद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


