LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी में नया पुलिस उपाधीक्षक: श्री जयकरन सिंह के कंधों पर सितारे

* जनपद खीरी दिनांक 30.08.2023*

*पुलिस निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वाले श्री जयकरन सिंह प्रभारी निरीक्षक डायल 112 खीरी को पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।*

जनपद खीरी में नियुक्त श्री जयकरन सिंह प्रभारी निरीक्षक डायल 112 खीरी को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर दिनांक 29.08.2023 को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा कैम्प कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोशन पाने पर श्री जयकरन सिंह के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button