LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
नूतन ज्योति हाई स्कूल रात्ता कलां में रक्षा बंधन पर राखी प्रतियोगिता

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
अटेली मंडी 29/08/2023
नूतन ज्योति हाई स्कूल रात्ता कलां में रक्षा बंधन पर राखी प्रतियोगिता करवाने के बाद त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बहनें कतार में खड़ी होकर अपने भाईयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाने के बाद उनकी कलाईयों में राखी बांधकर मंगलकामना की।
राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों को मिठाई भी खिलायी तथा भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उनको आकर्षक उपहार भेंट किए। अपने भाईयों से उपहार पाकर बहनें खुशी से चहक रही थीं।स्कूल में आयोजित राखी प्रतियोगिता के बाद बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर उनके सुख-समृद्घि के लिए कामना किया। भाईयों ने बहनों को उपहार भेंटकर सदैव उनकी रक्षा का वचन दिया।
अँग्रेजी अध्यापक सतीश कुमार ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यालय के चेयरमैन संजय कौशिक ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया ।
प्रधानाचार्या अंजलि कौशिक ने कहा प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने सुन्दर राखी बना कर चार चांद लगा दिये और यह त्यौहार भाई-बहन के आपसी प्रेम को बढ़ाता है। इस अवसर पर अध्यापक रामसिंह यादव,भूपेन्द्र शर्मा,रोहित कुमार,रबीन्द्र यादव,अध्यापिका सुलेखा यादव,मधु यादव, अनुराधा कौशिक ,पंकज कौशिक एवं नान टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Subscribe to my channel


