LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

रक्षा बंधन के लिए कल 29 अगस्त मंगलवार दोपहर से महिलाओं के लिए होगी मुफ्त यात्रा की सुविधा- मोनिका गुप्ता उपायुक्त

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*रक्षा बंधन के लिए कल 29 अगस्त मंगलवार दोपहर से महिलाओं के लिए होगी मुफ्त यात्रा की सुविधा- मोनिका गुप्ता उपायुक्त नारनौल….हरियाणा सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर इस बार भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा….30 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी सुविधा, 15 साल तक के बच्चों को भी करा सकती हैं मुफ्त सफर*

भाई-बहन के प्यार का अटूट बंधन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार भी हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सभी महिलाओं तथा 15 साल तक के बच्चों के लिए इस बार भी निशुल्क यात्रा सुविधा देने का तोहफा दिया है। इस योजना के तहत 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन के परमिट पर चल रही बसों पर भी लागू होगी।

*यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से बहनों को दिए गए इस विशेष उपहार के कारण बहनें अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन के परमिट पर चल रही बसों पर भी लागू होगी। इसके अलावा यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने व जाने के लिए उपलब्ध रहेगी। इसमें दिल्ली व चंडीगढ़ भी शामिल है।*

उपायुक्त ने बताया कि महिलाएं 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। जिला की महिलाओं में सरकार की इस मुफ्त बस यात्रा की योजना व रक्षा बंधन के पर्व को लेकर उत्साह है।

*राज्य परिवहन नारनौल द्वारा बसों का समुचित प्रबंध-महाप्रबंधक*

हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर परिवहन मंत्री मूलचंद के निर्देश पर 127 बसों का जिला में समुचित प्रबंध किया गया है ताकि जिले की महिलाओं को कहीं भी आने-जाने में कोई परेशानी ना हो। इसके लिए कर्मचारियों की भी विशेष निगरानी के लिए ड्युटिया लगाई गई है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button