LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार

भिवाड़ी में बीएसएनएल के साथ उद्धमियों की मिलकर आयोजित की गई इंटरप्राइज बिज़नस मीटिंग

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के उद्धमियों एवं बीएसएनएल टीम की इंटरप्राइज बिज़नस मीट दिनांक 28.08.2023 को भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के कांफ्रेंस हॉल में भिवाड़ी में कार्यरत कम्पनियों के उद्घमियों के साथ इंटरप्राइज बिज़नस मीटिंग आयोजित की गयी।

इस अवसर पर बीएसएनएल राजस्थान दूर संचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार जी उपस्थित थे ।

मीटिंग में आये सभी उद्धमियों का बीएसएनएल टीम द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य महाप्रबंधक द्वारा उद्धमियों के साथ बीएसएनएल की नयी योजनाओ एवम उतकृष्ट व्यवसायिक उत्पादों के बारे में चर्चा की। इंटरप्राइज बिज़नस के महाप्रबंधक श्री श्रीउपेन्द्र बाकोलिया जी एवं ओएसडी अमित जी ने बीएसएनएल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया । इस मीटिंग में बाल कृषण टायर, मदरसन सूमी एवं अन्य बड़ी कंपनियों के उद्धमि उपस्थित थे | बीएसएनएल को

मीटिंग में हरीश हॉस्पिटल द्वारा 100mbps की लीज लाइन का आर्डर भी प्राप्त हुआ। मुख्य महाप्रबंधक ने योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया की केंद्र सरकार देश में इंटरनेट

कनेक्टिविटी को बेहतर करने और बढ़ावा देने के लिए पूरा जोर लगा रही है। एवं केंद्र सरकार ने सरकारी क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल को जिले में स्वदेशी 4G टावर लगाने के निर्देश दिए है।

प्रेस वार्ता में मुख्य महाप्रबंधक ने बीएसएनएल की नई स्कीम आरआईएसएल एवं भारत उद्यमी कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताया शहरों में तो अब अच्छी कनेक्टिविटी मिलनी शुरू हो गई है। लेकिन, कई गांव अब भी फास्ट इंटरनेट की दिक्कत से जूझ रहे हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने अलवर जिले की 480 पंचायतों के ग्रामीण इलाकों में सस्ती दरों पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन देना शुरू कर दिया है।

ग्रामीण इलाकों में सस्ती दरों पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने की शुरुआत जनवरी माह से शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में सस्ते ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ मॉडम भी भारत सरकार द्वारा सब्सिडी पर दिया जा रहा है।

बीएसएनएल द्वारा शुरू कि जा रही हाई स्पीड इन्टरनेट सेवा के माध्यम से अलवर जिले की ग्राम पंचायतों में रहने वाले ग्रामीण अब घर बैठे टीवी पर खेती बाड़ी की जानकारी ले सकेंगे और बच्चे भी ऑनलाइन शिक्षा लेकर आगे बढ़ सकेंगे ।

कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को मॉडेम खरीदने हेतु भारत सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी।

कनेक्शन लेने के बाद टीवी, वीडियो कॉल, ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी। वाईफाई लगने से एक ही परिवार के सभी सदस्यों का इन्टरनेट का खर्चा भी बचेगा। RISL के सौजन्य से बीएसएनएल द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पांच कनेक्शन गांव के सरकारी कार्यालयों में भी दिए जाएंगे इससे PWD, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य विभाग भी में इंटरनेट की सुविधा ले सकेंगे। इस कार्यक्रम में भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह चोहान एवं भारत संचार निगम लिमिटेड अलवर के महाप्रबन्धक ज्ञान चंद मीना, उप महाप्रबन्धक एम् एन मीना, सहायक महाप्रबन्धक आर बी मीना, सहायक महाप्रबन्धक लोकेन्द्र गुप्ता, उप मंडल अभियन्ता एस एन मीना, उप मंडल अभियन्ता देवेश शर्मा, उप मंडल अभियन्ता भिवाड़ी संजय वर्मा तथा अन्य बीएसएनएल अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button