
संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट
बाबा मोहन राम जागृति मंडल, भिवाड़ी के तत्वावधान में बाबा मोहन राम खोली धाम की 110 वी परिक्रमा का मनमोहक आयोजन किया गया। परिक्रमा के संयोजक – मुकेश त्यागी, रमेश रावल, अवधेश यादव, संजीव चौहान एंड टीम मुशासी ऑटो पार्ट्सरहे। मोहन वाटिका में संयोजको द्वारा सुंदर भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमें करीब 2500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बाबा मोहन राम जाग्रति मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने इस महिनें में जिनका जन्मदिन एवं मैरिज एनीवर्सरी है उन सभी को शुभकामनाएं दी, सभी संस्थाओं के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सी. ए. आर. के. गुप्ता ने परिक्रमा मार्ग पर गोधान के पास रास्ते में फैले हुए कीचड़ को हटाने के लिए प्रशासन का ध्यान दिलाया। परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। परिक्रमा मार्ग पर संजीवनी वट वृक्ष, बिल वृक्ष की सभी ने विधिवत्त पूजा करी एवं जल से सिंचित किया । परिक्रमा मार्ग में प्रदीप भेड़ी परिवार शिव कुमार अग्रवाल एवं अन्नपूर्णा भंडार पर जलपान एवं चाय पकोड़े की सुंदर व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बाबा मोहन राम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमर भगत जी, बुधराम जी सतपाल दायमा केसर सिंह एवं बाबा मोहन राम जाग्रति मंडल वित सचिव अर्जुन गुप्ता, महिला प्रमुख साधना यादव, वैश्य महासंघ समिति वित सचिव शिव कुमार अग्रवाल, भिवाड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र मंगला, राजेंद्र गुप्ता, अमरेंद्र प्रताप सिंह,श्रीराम जांगिड, डॉ मुकेश गोयल, रंजन अग्रवाल अभय सिंह, तुलसी राम शर्मा, बृजेश गुप्ता सुनील भारद्वाज, पार्षद देवेंद्र यादव , बिमल गुप्ता,अर्जुन रावत, अन्नू भारद्वाज, जीएसटी डिपार्टमेंट से पंडित राजेन्द्र शर्मा, धर्मवीर यादव, अभय सिंह कसवा, रविंदर सिंह, राम कुमार, एसके पाठक, अशोक यादव, इनाम सिंह, सुधीर यादव, कैलाश यादव, कालू यादव, सुरेश त्यागी, राजीव मल्होत्रा, मनीष चावला, विवेक यादव, कालिका सिंह, बनवारी लाल शर्मा, जगदीप सिंह, सारिका शर्मा, दीपाली गुप्ता, मिथलेश, कृष्णा, मीनू, लक्ष्मी गुप्ता, हेमा रावत, हीना रावत, शारदा शर्मा, गायत्री शर्मा, पूनम सिंह , सुमन सिंह, सोनम श्रीवास्तव आदि मोजुद रहे।

Subscribe to my channel


