LIVE TVअलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

विद्यांजलि मेला: शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक सेवा का महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न 

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान

    पूर्वी जिले का और मंडलीय एवं शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान ,कड़कड़डूमा का विद्यांजलि मेला 25 अगस्त 2023 को सर्वोदय कन्या विद्यालय विश्वास नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया इस मेले में का उद्देश्य  विद्यांजलि कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को जोड़ना और समाज को विद्यांजलि के बारे में जागरूक करना था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेम कुमार त्यागी जी DDE (East)  थे , विशिष्ट अतिथि डॉ आर पी सिंह प्राचार्य SOSE सूरजमल विहार, श्रीमती ज्योत्सना मिंज, प्राचार्य, सर्वोदय कन्या विद्यालय वेस्ट विनोद नगर , सम्मानित अतिथि में डॉक्टर दीपा शर्मा, प्राचार्य सर्वोदय कन्या विद्यालय विश्वास नगर, डॉ अंजू पाल डी.यू .आर .सी .सी पूर्वी जिला, डॉ अमिता दत्त, समन्वयक मेंटर और टीडीसी कार्यक्रम पूर्वी जिला ,श्री राकेश कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य एवं अध्यक्ष टैक्सेशन बार एसोसिएशन, बाल भवन रहे । इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया जिसमें समाज के जागरूक जन , विद्यांजलि कार्यक्रम से जुड़े हुए स्वयंसेवक , विभिन्न NGO से आए सदस्य गण ,संस्थान के पूर्व छात्र, वकील, पुलिसकर्मी, डॉक्टर,अध्यापक, हमारे संस्थान के छात्रों के माता-पिता ,और कार्यक्रम से जुड़ने के लिए उत्सुक संस्थान के पूर्व छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ,पूर्वी जिले के सभी सीआरसीसी ने भाग लिया ।

         विद्यांजलि मेले का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया से किया गया , मां सरस्वती की आराधना हमारे संस्थान के छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई ,हमारे संस्थान के प्राचार्य डॉ बी के पाल जी ने सभी अतिथियों का सम्मान अपने स्वागत भाषण से किया , सभी अतिथियों का सम्मान हमारे प्राध्यापकों द्वारा ट्रॉफी और सेप्लिंग देकर किया गया ।

       इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेम कुमार त्यागी ने कहा की यह विद्यांजलि कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है जो समाज को शिक्षा से जोड़ता है और समाज के सभी वर्ग इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं और विद्यालयों में अपना योगदान जेनेरिक और स्पॉन्सरशिप माध्यम से कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि मैं भी इस कार्यक्रम जुड़कर विद्यालय में अपनी सेवा देना चाहूंगा ।

   इस कार्यक्रम में हमारे संस्थान के छात्रों द्वारा विद्यालय कार्यक्रम की जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया । भाई इरफान और नीलम जी ने पीपीटी के माध्यम से विद्यांजलि कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक कि

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button