LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

अटेली को उपमंडल बनाने की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

अटेली को उपमंडल बनाने की मांग अब राज्य सरकार के गले की फांस बनती जा रही है। गत दिनों अटेली में हुए जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अटेली को उपमंडल बनाने की घोषणा न किए जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में उपमंडल की मांग पर जोर देने के लिए बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाज सेवी अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में नांगल गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 

                       बसपा नेता अतरलाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग अटेली को उपमंडल, दौंगड़ा अहीर को उप तहसील तथा युवाओं को रोजगार के लिए यहां आईएमटी स्थापित करवाने की है। परंतु राज्य सरकार अटेली के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसके कारण ग्रामीण युवाओं, महिलाओं को भारी कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं। उनको रोजमर्रा के कार्यों के लिए नारनौल तथा कनीना के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य सरकार ने अटेली को उपमंडल बनाने की घोषणा तत्काल नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक उपमंडल नहीं बन जाता बसपा का गांवों में धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार से अटेली रेलवे स्टेशन का नाम अटेली नांगल करने की भी मांग की। इस अवसर पर मनीष, दिनेश, प्रताप, शेर सिंह यादव, देशराज, भाग सिंह तंवर, दान सिंह प्रजापत, हनुमान शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, कन्हीराम, मामचंद शर्मा, रविंद्र कुमार, बसंत कुमार, दीपक, रोहतास मिस्त्री, मोहर सिंह, पूरन, निरंजन, मोहन, रामजीलाल, श्रद्धानंद, अर्जुन कुमार, निहाल सिंह, राजेश कुमार, रतन सिंह, राम अवतार, बहादुर सिंह, मदनलाल मिस्त्री, महेश कुमार, अंकित कुमार, योगेश, राकेश यादव आदि अनेक मौजीजान उपस्थित थे। 

फोटो कैप्शन:- गांव नांगल में अटेली को उपमंडल बनाने की मांग को लेकर बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button