
संवाददाता -: जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर, राजस्थान से ख़ास रिपोर्ट

स्वं मास्टर भीम सिंह की छठी पुण्यतिथि पर आज ठेठर बासना में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजत समुदायिक भवन में हुआ
मंच का संचालन -वरिष्ठ अध्यापक राजवीर सिंह चौहान और गजेंद्र सिंह अध्यक्ष ने किया।
मिश्री देवी आई हॉस्पिटल बहरोड़ के नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.वीरेंद्र सिंह यादव और उनकी टीम ने शिविर में आए हुए मरीजों की नेत्र जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां वितरण की गई। शिविर में 600 मरीज ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिनमें से 120 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि दीपचंद खेरिया विधायक किशनगढ़ बास, बलबीर छिल्लर जिला प्रमुख अध्यक्षता, डॉ.विनोद कुमारी सांगवान प्रधान कोटकासिम, अभिषेक मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय कार रेसर, डॉ महेश भारद्वाज पूर्व आईपीएस(IPS), जीत कौर सांगवान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, कुतीना सरपंच रविंद्र सिंह, धर्मबीर मास्टर उप0 रहे।
बोर्ड परीक्षा में 75% अंक प्राप्त करने वाले 300 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के सभी पत्रकारों को भी साफा, माला और प्रतिभा समारोह चिन्ह देकर सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
शिविर में क्षेत्र के आसपास ग्रामों के लोग महिला पुरुष सहित क्षेत्र के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ठाकुर भीम सिंह मास्टर मेमोरियल समिति के संरक्षक संदीप शेर सिंह सरपंच तीगांवा और गजेंद्र सिंह अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

Subscribe to my channel


