LIVE TVदेशधर्मबालोतराराजस्थानशिक्षा

स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से ले प्रेरणा : मुनी सुमतिकुमार

एक सलामी स्वतंत्रता सेनानी के नाम कार्यशाला का आयोजन

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

*बालोतरा राजस्थान न्यूज़*

आज अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल व अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा एक सलामी स्वतंत्रता सेनानीयों के नाम कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री सुमति कुमार जी आदि ठाणा -3 के सानिध्य एवं शासनश्री साध्वीश्री सत्यप्रभाजी आदि ठाणा 4 की प्रेरणा से आयोजित हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। तत्पश्चात कन्याओं द्वारा मंगलाचरण का संगान किया गया। इस कार्यशाला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला । सभी संभागियों ने स्वतंत्रता सेनानियो की आजादी में भूमिका और उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणा के बारे मे अपने विचार कार्यशाला में रखे । स्वतंत्रता सेनानी द्वारा आजादी के लिए किये गये बलिदान के प्रसंगों का भी जिक्र किया। मुनि श्री सुमति कुमार जी ने भी कन्याओं को विशेष उद्धबोधन प्रदान किया फरमाया कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए । देश तथा समाज के न विकास में यथासंभव सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका अल्पना गुप्ता और रेखा डोसी चौपड़ा ने निभाई। प्रतियोगिता में कुल 16 कन्याओं ने भाग लिया व सभी ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रथम मनाली चोपड़ा औरदिव्या बाफना, द्वितीय तनीषा चोपडा और तृतीय मुस्कान ओस्तवाल रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्या मंडल संयोजिका श्वेता छाजेड़ और आभार ज्ञापन सह संयोजीका मुस्कान ओस्तवाल ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रा बालड, मंत्री रेखा बालड, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष पुष्पा सालेचा,प्रचार प्रसार मंत्री समता भंसाली,कन्या प्रभारी जयश्री बरडिया आदि उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button