राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शबनम बानो ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि श्रम विभाग की जन कल्याणकारी योजनाएं पिछले 3 साल से शुभ शक्ति सहायता योजना बंद पड़ी है, 28/2/ 2028 से आज दिनांक तक छात्रवृत्ति सहायता योजना बंद पड़ी है, प्रसूति सहायता की राशि पहले 20000 लड़का होने पर 21000 लड़की होने पर जो मिलते थे उन राशि को चार भागों में विभाजित करके मजदूरों पर कुठाराघात किया है, व पंजीयन आवेदन 2019/ 2020/2021 के आयोजनों को फोटो रिजेक्ट करके मजदूरों पर कुठाराघात किया है श्रम विभाग के अधिकारियों ने, मृत्यु सहायता योजना दो तत्काल मिलनी चाहिए वह काफी सालों से पेंडिंग पड़ी है, फ्रदर जांच में जो आवेदन काफी सालों से पड़े हैं उसका आज तक निस्तारण ही नहीं है विभाग में पूछने पर यह जवाब मिलता है आवेदन के पास मैसेज भेज दिया है परंतु मोबाइल जब चेक करते हैं तो कोई मैसेज नहीं आया हुआ नहीं होता है महासंघ के नवीन आचार्य ने बताया मुख्यमंत्री बजट घोषणा मैं जो सीएम साहब ने आदेश दिए थे 3 माह में जो भी पेंडेंसी है उसका निस्तारण करके रिपोर्ट पेश करें पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने सीएम साहब के आदेशों की भी धजीया उठा के रख दिए इससे यह जाहिर होता है सरकार की श्रम विभाग पर मॉनिटरिंग बिल्कुल ही नहीं है महासंघ के संभागीय अध्यक्ष अशोक जी कच्छावा ने बताया पिछले 3 सालों में मजदूर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है सरकार के कल्याणकारी योजना का सिर्फ विज्ञापन ही देखा है बीकानेर जिला अध्यक्ष भरत चागरा ने बताया अब बहुत हो चुका मजदूरों ने थाना सरकार से लड़ाई आर पार की जाएगी अब मजदूर सड़कों पत्रिका अपना हक मांगेगा हक नहीं तो वोट नहीं रेवंतराम, हरिकिशन जाट, रामकुमार,शबनम कादरी , नाजरा परवीन, मोहम्मद हुसैन, नरेश कपूर, रणवीर सिंह कालीचरण, मनू भाई, गणपत राम, चांद, सब कार्यकर्ताओं को होने वाले विशाल धरनाव प्रदर्शन की जिम्मेवारिया बाटी गई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शबनम बानो ने बताया कि जयपुर शहीद स्मारक से होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक हजारों मजदूरों के साथ ज्ञापन दिया जाएगा वह सरकार को चेताया जाएगा सात दिवस में अगर सुचारू रूप से संघ विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का निस्तारण नहीं होता है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में काम नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया जाएगा राजस्थान में मजदूर 84 % है जो किसी भी स्थिति परिस्थिति को पलटने में काफी है